{"_id":"57aa15634f1c1bb661ee55be","slug":"including-cash-stolen-from-three-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से नकदी समेत सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों से नकदी समेत सामान चोरी
अंबेडकरनगर
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय तहसील क्षेत्र रामनगर बाजार में बीती रात चोरों ने तीन घरों व कोचिंग सेंटर के शटर का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया। वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह संबंधित लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वारदात से बाजारवासियों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लचर गश्त व्यवस्था के चलते क्षेत्र में चोरी की वारदातें थम नहीं रही हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार बसखारी संदीप तिवारी रामनगर में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। वह यहीं रात में भी रुकते हैं। रात में चोर शटर खोलकर अंदर घुस गए और करीब साढ़े 12 हजार की नकदी समेत दो मोबाइल सेट पार कर दिए। इससे पीड़ित को करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
आलापुर तहसील में लेखपाल के पद कार्यरत अजीत यादव यहीं पर एक किराए के कमरे में रहते हैं। चोरों ने उनके भी कमरे से एक मोबाइल सेट व साढ़े तीन हजार रुपये की नकदी उड़ा दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही चोरों ने थोड़ी दूर स्थित संगीता पांडेय के निजी मकान में घुसकर रात में करीब 2 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ितों को वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह हो सकी। भुक्तभोगी संदीप तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।