{"_id":"59aeeb874f1c1b10088b46be","slug":"in-a-minor-dispute-the-student-hit-the-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में छात्र को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में छात्र को मारा चाकू
अमर उजाला/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
चाकू लगने से घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज शिवबाबा अकबरपुर के दो छात्र भिड़ गए। कहासुनी के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल छात्र के पिता ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने आराोपी छात्र के खिलाफ केस कर लिया है।
मऊ जनपद के नसीराबाद निवासी प्रदीप यादव राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सिविल ग्रेड में द्वितीय वर्ष का छात्र है। मंगलवार को पूर्वाह्न वह चाय पीने के लिए कॉलेज से शिवबाबा के पास स्थित एक होटल की तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच होटल के पास मौजूद इसी कॉलेज में कंप्यूटर ग्रेड के द्वितीय वर्ष के छात्र ऋषिकेश चौरसिया निवासी फरिंदा जनपद महाराजगंज ने उसे रोक लिया। आरोप है कि किसी मामूली बात पर अभद्रता करते हुए वह मारपीट पर उतारू हो गया।
प्रदीप ने जब उसका विरोध किया तो ऋषिकेश ने अचानक उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू पेट में लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी से मौके पर व विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग व कॉलेज के छात्र घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इस पर हमलावर ऋषिकेश मौके से भाग निकला। आनन-फानन में छात्रों ने गंभीर रूप से घायल प्रदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंचे प्रदीप के पिता चंद्रमा यादव ने देर शाम थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी वकील सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस ने आराोपी छात्र के खिलाफ केस कर लिया है।
मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, कॉलेज के छात्रों ने बताया कि चार दिन पहले भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि उस समय समझा कर मामला शांत कर दिया था। मंगलवार को घटना से पहले प्रदीप ने फोन कर ऋषिकेश से कहा कि वह उसे तंग न करे। इसके बाद ही वह चाय पीने के लिए कॉलेज से होटल जा रहा था। दोनों छात्र अकबरपुर नगर के शहजादपुर में अलग-अलग किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी नहीं है। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो दो दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोनों छात्रों के परिवारीजनों को घटना के बारे में सूचित करते हुए कॉलेज बुलाया गया है।