{"_id":"57d1aac14f1c1b5d78317194","slug":"illegal-liquor-factory-caught-ongoingin-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में चल रही अवैध देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर में चल रही अवैध देशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
महरुआ थाने में रखी गुरुवार को लग्जरी वाहन से बरामद शराब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिले के पयागीपुर गांव में अवैध देशी शराब की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। बुधवार देर रात आबकारी विभाग व महरुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 11 हजार बोतल एवं 45 प्लास्टिक की बोरी पाउच शराब बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त पर एक आरोपी को उठाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस उसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट भेज दिया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अहिरौली थाने के सोनावां में एसटीएफ गोरखपुर द्वारा बीते दिनों छापेमारी में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से आबकारी टीम हरकत में आ गई। वह लगातार अवैध शराब का कारोबार रोकने को लेकर सक्रिय हो गई। पुलिस की मानें तो सुल्तानपुर से होकर अवैध शराब अंबेडकरनगर में खपाई जा रही है।
विज्ञापन
इस पर जिला आबकारी अधिकारी राज कुमार ने आबकारी उपनिरीक्षकों व महरुआ एसओ अरशद सिद्दीकी को साथ लेकर गुरुवार रात महरुआ के पास अकबरपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर घेराबंदी कर दी। देर रात सुल्तानपुर की ओर से एक मारुति कार आती दिखी दी तो उसे रोका गया। तलाशी में कार से 21 पेटी में 1008 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को दबोच लिया।
आरोपियों की पहचान सुल्तानपुर में थाना जयसिंहपुर के सुमेरपुर निवासी शिवशंकर पांडेय व थाना वीरसिंहपुर निवासी भोला के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सुल्तानपुर के पयागीपुर गांव में अवैध देशी शराब की फैक्ट्री चल रही है। शराब नारायन ढाबा से बेची जाती है। सूचना पर आबकारी विभाग व पुलिस टीम सुल्तानपुर के नारायन ढाबा पहुंची।
वहां सादी वर्दी में एक पुलिसकर्मी को अवैध शराब खरीदने के लिए भेजा गया। इसी बीच वहां अवैध शराब मुहैया कराने पयागीपुर निवासी संतोष यादव पहुंचा। टीम ने संतोष को दबोच लिया। इसके बाद वहां से इलाहाबाद रोड पर दो किलोमीटर दूर आगे श्यामनगर मोहल्ले में एक बड़े से अहाते में पहुंचकर टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर वहां से पुलिस को 525 पेटी 11 हजार 25 बोतल शराब और 45 प्लास्टिक की बोरी 200 एमएल वाली पाउच शराब बरामद मिली। फैक्ट्री से 8 प्रकार के नकली होलोग्राम भी मिले।
10 लीटर स्प्रिट मिली, जबकि कई अन्य उपकरण भी बरामद हुए। कोई अन्य अभियुक्त वहां पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने पहले पकड़े गए दो आरोपियों का तो चालान गुरुवार को दिन में ही कर दिया, जबकि तीसरे अभियुक्त संतोष का चालान शुुक्रवार को किया जाएगा।
इससे पहले पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की प्राथमिकी महरुआ थाने में दर्ज की। एएसपी राहुल राज ने बताया कि महरुआ में पकड़े गए आरोपियों की सूचना पर ही सुल्तानपुर में छापामार कर यह कार्रवाई की गई है।