{"_id":"570554404f1c1b6d68c81242","slug":"head-gdhase","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का सिर गड़ासे से काट डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी का सिर गड़ासे से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
मैंगलोर में 21 मार्च को हुई थी आरटीआई कार्यकर्ता की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के केवलापुर गांव में एक व्यक्ति ने सोते समय पत्नी की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। तीन साल पहले ही उनका विवाह हुआ था। घटना के बाद पति ने ही लोगों को इसकी जानकारी भी दी। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतका के भाई ने मामले में दहेज के लिए हत्या कर करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अकबरपुर सुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पहितीपुर बाजार के पास केवलापुर गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव निवासी संदीप 27 वर्ष ने घूम-घूमकर लोगों को यह बताना शुरू किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पहले तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ लेकिन बाद में लोग उसके घर पहुंचे, तो वहां परिवार में रोना पीटना मचा हुआ था।
विज्ञापन
उसकी पत्नी शोभावती 23 वर्ष का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था और गले से खून निकल रहा था। महिला का तीन माह का बेटा चारपाई पर सो रहा था। इसके बाद लोगों ने संदीप को पकड़ लिया। सूचना के बाद अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप को हिरासत में ले लिया। संदीप ने पुलिस को बताया कि उसने रात में ही गड़ासे से पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
एसपी अजय कुमार सिंह व एएसपी राहुलराज ने भी गांव पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। अधिकारियों ने परिजनों व ग्रामीणों से विस्तार से जानकारी ली। इसी बीच सम्मनपुर थाना क्षेत्र के असौवापार मोहरई निवासी शोभावती का भाई रणविजय व अन्य लोग भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि संदीप की मां ने उन सभी को देर रात तीन बजे फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन मर गई है।
वे सब भागते हुए गांव पहुंचे। पुलिस ने इस पर पति संदीप के अलावा ससुर मुन्नालाल विश्वकर्मा व सास को भी हिरासत में ले लिया। सभी को अकबरपुर थाने ले आया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के भाई रणविजय की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों को तीन महीने का बेटा भी है।