फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   goods of 10 lakh stolen

पांच घरों का ताला तोड़ 10 लाख का माल पार

Fri, 25 Mar 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
goods of 10 lakh stolen
अंबेडकरनगर की इंद्रलोक काॅलोनी के इसी घर से चोरों ने पार किया लाखों का माल। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय पर चोरों ने एक ही रात ताबड़तोड़ पांच घरों पर हाथ साफ कर दिया। पांचों घरों का ताला तोड़कर करीब 10 लाख की संपत्ति पार कर दी। कृष्णानगर निवासी सदर तहसील के लेखपाल के घर से चोरों ने आभूषण व नकदी समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया जबकि इंद्रलोक कॉलोनी निवासी एक बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक को चोरों ने लगभग ढाई लाख की चपत लगाई है।

विज्ञापन


इसके अलावा नगर के तीन अन्य घरों से चोरों ने करीब तीन लाख की संपत्ति पार कर दी। जिला मुख्यालय पर बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में हड़कंप की स्थिति है। पीड़ितों ने अकबरपुर कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। अकबरपुर पुलिस को एक बार फिर चोरों ने तगड़ी चुनौती दी है। एक ही रात अलग-अलग कॉलोनी में स्थित घरों के ताले तोड़कर 10 लाख से अधिक की संपत्ति पार कर दी।
विज्ञापन


अकबरपुर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत राकेश सिंह अकबरपुर नगर की कृष्णानगर कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। होली पर्व के मद्देनजर वह 22 मार्च की शाम परिवार के साथ अपने पैतृक गांव भीटी तहसील क्षेत्र के रामबाबा लोहझरा चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह कृष्णानगर कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के मुख्य दरवाजे का ताला व कुंडी आदि टूटी थी। अंदर जाने पर देखा कि अन्य कमरों के भी ताले टूटे हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है। जिस बाक्स में आभूषण आदि थे, उसे भी चोरों ने खंगाल लिया था। उनके मुताबिक चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की चपत लगाई है। इसमें तीन लाख के आभूषण, 35 हजार रुपये की नगदी, दो इनवर्टर, दो बैट्री, टीवी व पंखा समेत घर के कई अन्य कीमती सामान गायब हैं।

पीड़ित ने तत्काल फोन के जरिये घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर आवश्यक छानबीन भी की। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्घ थाने में तहरीर दे दी है। उधर, चोरी की एक अन्य घटना इंद्रलोक कॉलोनी में भी हुई। यहां एक निजी बीमा कंपनी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आशीष तिवारी किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं।

बताया जाता है कि सुल्तानपुर जनपद के मूल निवासी आशीष परिवारीजनों के साथ होली मनाने अपने पैतृक गांव चले गए थे। शुक्रवार को कमरे पर लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला और ज्यादातर सामान गायब थे। उनके मुताबिक चोरों ने उन्हें करीब ढाई लाख की चपत लगाई है। चोरों ने इसी कॉलोनी निवासी अजय कुमार नाग को भी अपना निशाना बनाया।

बताया जाता है कि अजय नाग जनपद न्यायालय में कार्यरत हैं। वह कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। लखनऊ के मूल निवासी अजय होली में अपने गांव चले गए थे। चोरों ने उनके घर से 10 हजार की नगदी समेत करीब 90 हजार का माल पार कर दिया। इसके अलावा चोरों ने इसी कॉलोनी के फर्नीचर व्यवसायी वीरेंद्र कुमार के चार हजार की नगदी समेत 80 हजार के आभूषण पार कर दिया।


इसके अलावा कृष्णानगर कॉलोनी निवासिनी मीरा के घर से चोरों ने करीब 50 हजार का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने अकबरपुर कोतवाली में घटना की  तहरीर दी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, सीओ सिटी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटनाओं का संज्ञान है। केस दर्ज कराकर विवेचना सुनिश्चित कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed