फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gangrape with a Teenager

किशोरी के साथ गैंगरेप

Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with a Teenager
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। दुष्कर्म के बाद बाग में किशोरी को बेहोशी की दशा में छोड़कर आरोपी भाग निकले। होश में आने के बाद घर पहुंची पीड़िता ने परिवारीजनों को जानकारी दी। इस पर परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ व एसओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


 गांव निवासिनी 13 वर्षीय किशोरी रविवार देर शाम नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ जा रही थी कि उससे पहले ही स्थित बाग में मौजूद दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। किशोरी शोर न मचाने पाए, इसके लिए युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसे खींचकर बाग के दूसरे छोर की तरफ ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को बेहोश हाल में छोड़कर दोनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। होश में आने के बाद पीड़िता ने गुहार मचाई तो आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। वहां पहुंची कुछ महिलाओं ने किसी प्रकार उसे घर पहुंचाया। किशोरी ने परिवारीजन को पूरे मामले की जानकारी दी।

इस पर परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ बेचूसिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनुराग पुत्र राजबली व संदीप पुत्र रमेश निवासी अकूतपुर थाना टांडा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करने के साथ ही पास्को एक्ट भी लगाया गया है।

बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव व एसओ बेचूसिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।


इसके बाद गांव पहुंचकर उन्होंने परिवारीजनों व ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की मांग की। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed