फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four machines of petrol pump sealed

पेट्रोल पंप पर छापेमारी में पकड़ी घटतौली, चार मशीनें सीज

Wed, 01 Nov 2017 11:34 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Four machines of petrol pump sealed
पेट्रोल पंप - फोटो : symbolic

आनंद फीलिंग स्टेशन मालीपुर रोड पर बुधवार को छापेमारी में घटतौली पकड़ी गई। पांच लीटर तेल में अलग-अलग नाजिल पंप से 30 से 40 मिलीलीटर की घटतौली मिली। बाट माप अधिकारी ने इस पर स्टेशन की आठ में से चार नाजिल मशीन को सीज कर दिया।

विज्ञापन


टीम ने बाद में अकबरपुर नगर के ही देवांश पेट्रोलपंप पर छापेमारी की लेकिन वहां सबकुछ दुरुस्त मिला। इस बीच छापेमारी की खबर मिलते ही एक बार फिर से विभिन्न पेट्रोलपंप संचालकों में हड़कंप का माहौल रहा।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेट्रोलपंपों पर घटतौली रोकने का अभियान शुरू कराया था। जिले में भी कई जगह गड़बड़ी पाई गई थी। विभिन्न पंपों पर लगभग दर्जन भर नाजिल सीज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पेट्रोलपंप संचालकों के विरुद्ध केस भी दर्ज कराया गया था। इस बीच करीब तीन माह से जिले में पेट्रोलपंपों की जांच का अभियान लगभग शांत पड़ा था। अब एक बार फिर से शासन के निर्देश पर पेट्रोलपंपों की जांच शुरू हुई है।

बुधवार को बाट माप अधिकारी स्वदेश कुमार के नेतृत्व में कार्यालय सहायक अशोक मिश्र की टीम ने अकबरपुर नगर के मालीपुर रोड स्थित आनंद फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। वहां एक-एक कर चार नाजिल मशीन से पांच-पांच लीटर पेट्रोल व डीजल निकलवाया गया। इनमें 30 से 40 मिलीलीटर तेल कम मिला।

घटतौली का मामला पाते हुए टीम ने आनंद फीलिंग स्टेशन की आठ में से चार नाजिल मशीन तत्काल प्रभाव से सीज कर दी। टीम ने इसके बाद कलेक्ट्रेट के निकट स्थित देवांश पेट्रोलपंप पर भी छापेमारी की। वहां डीजल व पेट्रोल की अलग-अलग माप कराई गई लेकिन उनमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली।


इस बीच छापेमारी की खबर मिलते ही कई पेट्रोलपंप संचालकों में हड़कंप का माहौल दिखा। बाट माप अधिकारी स्वदेश कुमार ने बताया कि घटतौली में आनंद फिलिंग स्टेशन के चार नाजिल पंप सीज किए गए हैं। शासन के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed