{"_id":"57c488a64f1c1b0d582cb4d1","slug":"faizabad-passenger-train-robbers-fleeing-suspect-the-team-sent","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद की पैसेंजर ट्रेन से डकैतों के भागने का शक, टीम भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैजाबाद की पैसेंजर ट्रेन से डकैतों के भागने का शक, टीम भेजी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर की पॉश कॉलोनी विराजखंड में अंबेडकरनगर के डीएफओ अशोक कुमार शुक्ला के घर डकैती के दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ है। मल्हौर स्टेशन से फैजाबाद व गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों से डकैतों के भागने के अंदेशा के चलते पुलिस की टीम उस रूट पर रवाना की गई है।
सर्विलांस सेल मल्हौर रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात व रविवार सुबह सक्रिय मोबाइल नंबरों का ब्यौरा जुटा रही है। इलाके के संदिग्ध लोगों, चालक, नौकर व पुरोहित से पूछताछ फिलहाल बेनतीजा रही। आला अफसरों ने वारदात के जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं।
डीआईजी रेंज आरकेएस राठौर व एसएसपी मंजिल सैनी ने घुमंतू गैंग पर शक जताते हुए पुलिस को मल्हौर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के आवागमन के आधार पर छानबीन शुरू कराई। पता चला कि एक ट्रेन गोरखपुर से रात आठ बजे के आसपास आती है और सुबह 6:25 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
इसी तरह फैजाबाद से शाम 7:33 बजे आने वाली ट्रेन सुबह पांच बजे वापस जाती है। इसके अलावा लखनऊ-बाराबंकी की कई ट्रेनें हैं। एसएसपी ने गोरखपुर व फैजाबाद से देरशाम आने और सुबह रवाना होने वाली ट्रेनों को घेरे में लेकर विभिन्न स्टेशनों पर उनके स्टॉप की जानकारी मंगाई।
सभी स्टेशनों से संबंधित थानों को अलर्ट करने के साथ पुलिस की एक टीम रवाना की। सर्विलांस सेल को मल्हौर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को फैजाबाद से पैसेंजर ट्रेन के आने के बाद और सुबह 4:30 बजे से ट्रेन रवाना होने तक सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों का ब्यौरा एकत्र करने के आदेश दिए।
मुखबिरी की आशंका के चलते डीएफओ अशोक कुमार शुक्ला के निजी वाहन चालक, नौकर, पुरोहित व उनके घर आवागमन वाले लोगों के बारे में मालूम करके उनके मोबाइल नंबरों का कॉल डिटेल मंगाया है।
घुमंतू गिरोह की तलाश में पुलिस टीम रवाना करने के साथ एसएसपी ने अन्य बदमाशों द्वारा वारदात अंजाम दिए जाने की आशंका के चलते इलाके के हॉस्टल व अन्य स्थानों पर छानबीन के आदेश दिए। झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों से पूछताछ के साथ उनका सत्यापन शुरू कराया।
आईजी जोन ए सतीश गणेश ने घुमंतू गैंग की तलाश में लखनऊ से फैजाबाद तक के विभिन्न थाना क्षेत्रों में डेरों, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर रविवार रात चेकिंग कराई। इसमें कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।