फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   during auction of Taxi stand waving fireworks

टैक्सी स्टैंड की नीलामी में लहराए असलह

Wed, 30 Mar 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 30 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
during auction of Taxi stand waving fireworks
हथियार - फोटो : demo pic

टैक्सी स्टैंड की नीलामी के दौरान बुधवार को असलहों का खुला प्रदर्शन हुआ। इसके बीच बसखारी टैक्सी स्टैंड की नीलामी 66 लाख रुपये में निपटी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसखारी टैक्सी स्टैंड की नीलामी को लेकर बुधवात को तहसील मुख्यालय पर ठेकेदार रामअधार यादव व धर्मवीर यादव के बीच कड़ी जोर आजमाइश देखने को मिली।

विज्ञापन


गत वर्ष यह नीलामी 20 लाख 50 हजार में हुई थी, जबकि इस वर्ष यह नीलामी 66 लाख रुपये में रामअधार यादव के पक्ष में ही हुई। खास बात यह कि धारा 144 लागू होने के बाद भी दोनों तरफ के समर्थकों ने असलहों का खुलकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्हें रोकने के लिए कोई भी पुलिसकर्मी सामने नहीं आया। हंसवर टैक्सी स्टैँड की नीलामी 2 लाख 15 हजार रुपये में पुराने ठेकेदार शाहिद के नाम निपटी। टांडा तहसील परिसर स्थित चाय, मिठाई की कैंटीन, पान की गिमटी व साइकिल स्टैंड की भी नीलामी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी में तहसीलदार राजेश सिंह व नायब तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर सीओ टांडा राघवेंद्र मिश्र के मुताबिक असलहों के प्रदर्शन की कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed