फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of young bike riders

पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 11 Jan 2016 11:03 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक टांडा थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी ताराकांत (25)  व आलापुर थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव निवासी अरुण (24) एक ही बाइक से रविवार देर रात टांडा से जिला अस्पताल आ रहे थे। ताराकांत व अरुण के बीच जीजा साले का रिश्ता था।

विज्ञापन


दोनों अकबरपुर बसखारी मार्ग पर स्थित कुर्कीबाजार के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से बचने के लिए अनियंत्रित हो गए और सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराए। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जीजा ताराकांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व ही ताराकांत का अरुण की बहन से विवाह हुआ था। इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed