फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cut the neck of the young man killed

युवक की गड़ासे से गला काटकर हत्या

Mon, 18 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 18 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cut the neck of the young man killed
अंबेडकरनगर के सम्मनपुर में युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र सम्मनपुर के महुआ डाड़ गांव में रविवार रात गड़ासे से गला काटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक रविवार सायं अपने भाई के साथ जलालपुर थाना क्षेत्र के कर्बला कासिमपुर बाजार खरीदारी करने गया था, जहां से दो युवक उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए थे।

विज्ञापन


इसके बाद सोमवार सुबह युवक का शव गांव के पास चकमार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस को घटनास्थल पर गड़ासा, पेेय पदार्थ की खाली बोतल व प्लास्टिक के दो गिलास भी पड़े मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

 
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के महुआ डाड़ गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर 38 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। युवक की गला काटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के पास ही घटना में प्रयुक्त गड़ासा, कोल्डड्रिंक की खाली बोतल व प्लास्टिक के दो गिलास पड़े थे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने सम्मनपुर थाने में दी। एसओ त्रिभुवन पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और छानबीन की।

काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त जलालपुर थाना क्षेत्र के कैथा गांव निवासी राहुल उर्फ गुड्डू वर्मा पुत्र रामनवल के रूप में हुई। पुलिस ने राहुल के घर पर उसकी हत्या की सूचना दी तो परिवारीजन रोेते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच सम्मनपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 छानबीन में पता चला कि राहुल रविवार सायं चार बजे अपने छोटे भाई विराट के साथ बाइक से जलालपुर थाना क्षेत्र के कर्बला कासिमपुर बाजार खरीददारी करने गया था। विराट के मुताबिक वह दोनों बाजार पहुंचे ही थे, कि वहां पल्सर बाइक सवार दो युवक मिले।

एक युवक बाइक लेकर सड़क के दूसरी ओर खड़ा रहा जबकि दूसरे ने पास आकर राहुल से नमस्कार किया। इसके बाद हालचाल पूछते हुए पान खिलाने की बात कही। विराट के मुताबिक वह बाइक के पास ही खड़ा रहा जबकि राहुल कुछ देर में आने की बात कहकर उस युवक के साथ पान की दुकान की ओर चला गया।

काफी देर बाद भी राहुल नहीं लौटा तो विराट ने इसकी सूचना परिवारीजनों व कुछ ग्रामीणों को दी। इस पर परिवारीजन कई ग्रामीणों के साथ कर्बला कासिमपुर बाजार पहुंचे और राहुल की तलाश की मगर उसका कुछ पता नहीं चला।

इस बीच सोमवार सुबह जलालपुर पुलिस से राहुल की हत्या की खबर मिली तो परिवारीजन सन्न रह गए। एसओ त्रिभुवन ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि लगभग पांच वर्ष पूर्व राहुल का एक युवती से विवाह हुआ था, मगर बाद में वह राहुल को छोड़कर किसी और के साथ रहने लगी थी।


दिल्ली में रहकर निजी नौकरी करने वाला राहुल एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। एसओ ने बताया कि मामले में आवश्यक छानबीन की जा रही है। परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed