{"_id":"570553e14f1c1bc567c8132b","slug":"cut-off-his-wife-s-head-with-sharp-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने सो रही पत्नी का सिर गड़ासे से काट डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने सो रही पत्नी का सिर गड़ासे से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के केवलापुर गांव में एक व्यक्ति ने सोते समय पत्नी की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। तीन साल पहले ही उनका विवाह हुआ था। घटना के बाद पति ने ही लोगों को इसकी जानकारी भी दी। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतका के भाई ने मामले में दहेज के लिए हत्या कर करने का केस दर्ज कराया है।
अकबरपुर सुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पहितीपुर बाजार के पास केवलापुर गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव निवासी संदीप 27 वर्ष ने घूम-घूमकर लोगों को यह बताना शुरू किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।
पहले तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ लेकिन बाद में लोग उसके घर पहुंचे, तो वहां परिवार में रोना पीटना मचा हुआ था। उसकी पत्नी शोभावती 23 वर्ष का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था और गले से खून निकल रहा था। महिला का तीन माह का बेटा चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने संदीप को पकड़ लिया। सूचना के बाद अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप को हिरासत में ले लिया। संदीप ने पुलिस को बताया कि उसने रात में ही गड़ासे से पत्नी की हत्या कर दी। एसपी अजय कुमार सिंह व एएसपी राहुलराज ने भी गांव पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। अधिकारियों ने परिजनों व ग्रामीणों से विस्तार से जानकारी ली।
इसी बीच सम्मनपुर थाना क्षेत्र के असौवापार मोहरई निवासी शोभावती का भाई रणविजय व अन्य लोग भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि संदीप की मां ने उन सभी को देर रात तीन बजे फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन मर गई है। वे सब भागते हुए गांव पहुंचे। पुलिस ने इस पर पति संदीप के अलावा ससुर मुन्नालाल विश्वकर्मा व सास को भी हिरासत में ले लिया।
सभी को अकबरपुर थाने ले आया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के भाई रणविजय की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों को तीन महीने का बेटा भी है।
पत्नी की हत्या के बाद पति संदीप बदहवास हो गया था। खुद ही बुधवार सुबह लोगों को घूम घूमकर जानकारी देता दिखा। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब का आदी था। मंगलवार शाम को भी वह शराब के नशे में देखा गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि उसने नशे में ही किसी बात को लेकर रात में इस घटना को अंजाम दे डाला।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह वह गांव के बाहर बाग में घूमता दिखाई दिया था। इसके बाद जो भी मिला, उसे घटना के बारे में बताने लगा।