{"_id":"574497ad4f1c1bb5156920ba","slug":"criminal-robbed-27-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर 27 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर 27 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने मखदूमनगर नहर के पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग पर तंमचा लगाकर एक व्यक्ति से 27 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने व गाली देते हुए वे भाग निकले। पीड़ित ने अलीगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हकीमपुर निवासी भानु प्रताप वर्मा ने अलीगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि 21 मई को महबूबगंज बाजार के पास हरही गांव से जेसीबी से काम कर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
करीब साढ़े सात बजे शाम को मखदूमनगर के पास मशीन के साथ पहुंचा था कि रेलवे क्रॉसिंग पर छह लोग आए और उसकी जेसीबी रुकवा ली। कनपटी पर तमंचा सटाकर 27 हजार रुपये छीन लिए। विरोध पर पिटाई भी की। थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन