फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cattle smugglers tried to crush the police team

पशु तस्करों ने की पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश

Thu, 30 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 30 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
cattle smugglers tried to crush the police team
हंसवर थाना क्षेत्र में इसी बैरियर को तोड़कर भागे पशु तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

हंसवर थाने के सामने लगे बैरियर को तोड़कर बुधवार रात वध प्रतिबंधित पशु तस्कर भाग खड़े हुए। उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को कुचलने का भी प्रयास किया। लिसकर्मियों ने पीछे हटकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


हंसवर पुलिस की सूचना पर बसखारी व अन्य थानों की पुलिस टीम ने भी पशु तस्करों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। तस्कर वाहन समेत आसानी से फरार होने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने पशु तस्करों के बैरियर तोड़कर भागने की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन


 बुधवार रात हंसवर पुलिस को जानकारी मिली कि पिकअप वाहन से पशुओं को लादकर वध प्रतिबंधित पशु तस्कर हंसवर की तरफ आ रहे हैं। इस पर उन्हें पकड़ने के लिए हंसवर थाने के सामने ही लोहे से बना बैरियर लगाकर घेराबंदी की गई। इसी बीच वहां पहुंचा तेज रफ्तार वाहन बैरियर को तोड़ता हुआ आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी यह देख पीछे हट लिए। पशु तस्करों ने वहां मौजूद पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इस पर पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। हालांकि बाद में एसओ ध्रुवचंद्र मौर्य के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

दरअसल पशु तस्कर वाहन लेकर तेजी से आगे बढ़ते रहे। पकड़ से दूर होता देख हंसवर पुलिस ने इसकी जानकारी बसखारी पुलिस को दी। इस पर एसओ बसखारी मनोज पंत ने भी पुलिस बल के साथ बसखारी हंसवर मार्ग व बसखारी चौराहे के पास पशु तस्करों की घेराबंदी शुरू कर दी। हालांकि यह प्रयास भी विफल साबित हुआ।

पुलिस की सभी तैयारियों का धता बताते हुए पशु तस्कर फरार होने में सफल रहे। अकबरपुर व सम्मनपुर पुलिस को भी जानकारी दी गई। दोनों थानों की पुलिस ने घेराबंदी किया, लेकिन पशु तस्कर उनके हत्थे नहीं चढ़ सके।


एसओ हंसवर ध्रुवचंद्र मौर्य ने ऐसी कोई घटना होने से इंकार किया है। कहा कि उनके थाना क्षेत्र में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उनसे जब कहा गया कि थाने का बैरियर तोड़ने की फोटो भी है तो वे इस पर चुप लगा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed