फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bus crashed into parked truck , mother son's death

खड़ी ट्रक से टकराई बस, मां बेटे की मौत

Thu, 07 Jan 2016 11:01 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में ले लिया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। उधर ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला, जबकि पुलिस ने बस चालक को अभिरक्षा में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात्रि करीब आठ बजे फैजाबाद की तरफ से परिवहन निगम की बस यात्रियों को लेकर अकबरपुर की तरफ आ रही थी। जब वह अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार के निकट पहुंची सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से बस टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। बस का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। बस में बैठे यात्रियों को किसी प्रकार बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस की अगली सीट पर बैठे मां बेटे की मौत हो चुकी थी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ अहिरौली दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव को अभिरक्षा में ले लिया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।


उधर भीड़ एकत्र होते देख पुलिस के आने से पहले ही ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला, जबकि बस चालक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ ने बताया कि मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासिनी सब्बो (30) व उसके पुत्र समरन (7) के रूप में हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed