{"_id":"57c86d864f1c1bc9592cb3eb","slug":"attack-by-axe-in-minor-dispute-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में बेटियों के साथ उपचार कराने पहुंची पिटाई से घायल मां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत हिथुरी दाउदपुर गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लैस होकर एक घर पर धावा बोल दिया। घर में मौजूद लोगों की जमकर पिटाई करते हुए एक महिला को कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना में छह लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये हिथुरी दाउदपुर गांव निवासिनी शारदा पत्नी गंगाराम ने बताया कि बुधवार देर शाम वह घर के छप्पर पर चढ़ी बिल्ली भगा रही थी। इसी बीच वहां गांव निवासी छंगालाल आ गया और अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए उससे अभद्रता करने लगा। शारदा के अनुसार उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
इस पर शारदा वहां से भागकर घर के अंदर चली गई। आरोप है कि कुछ देर बाद छंगालाल ने छह से अधिक साथियों के साथ लाठी, डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर घर पर धावा बोल दिया। इसके बाद जो भी सामने आया, उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप के मुताबिक छंगालाल ने शारदा पर कुल्हाड़ी से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
उस समय घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। मारपीट में शारदा (32) पत्नी गंगाराम, अंजली (13), सविता (17) व सुषमा (15) पुत्री गंगाराम, शांति (12) व मनीषा (8) पुत्री सुग्रीम को चोटें आईं।
बाद में घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छंगालाल समेत छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शारदा की हालत गंभीर बनी हुई है।