{"_id":"41a31224e98426a5b624db2ad477deb1","slug":"arrested-four-turtles-smugglers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाट टीम, वन विभाग व अकबरपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार दोपहर बाद बड़े कछुआ तस्कर गैंग का पर्दाफाश किया। तस्करी में लिप्त चार आरोपियों के पास से लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के 227 कछुए बरामद किया। कछुओं को अभिरक्षा में लेने के बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पकड़े गए चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया, जबकि बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया।
गुरुवार दोपहर बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट जौहरडीह मोहल्ले के बाहर स्थित श्मशान में कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। उनके पास कुछ बोरे हैं, जिसमें कोई संदिगध सामान मौजूद है। वे कहीं भागने के चक्कर में हैं। जानकारी होने पर अकबरपुर कोतवाल महेंद्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी संजय व वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद चारों व्यक्ति भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। उनके कब्जे से बोरों में मौजूद कछुए बरामद हुए। कछुओं की बड़ी संख्या देखकर टीम सन्न रह गई। पुलिस कछुओं से भरे बोरों को अभिरक्षा में लेकर चारों आरोपियों को थाने ले आई।
कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों हिमांशु वैद्य पुत्र चंद्रमोहन वैद्य निवासी निवासी बसखारी के पास से 69, श्यामलाल मंडल पुत्र बब्लू मंडल निवासी रामकृष्ण सड़ैनी हावड़ा नार्थ पश्चिम बंगाल के पास से 57, सोनू घोष पुत्र नागेश घोष विवेकानंद मार्ग हावड़ा नार्थ पश्चिम बंगाल के पास से 51 व सजल पुन्नू पुत्र हरि पुन्नू निवासी हावड़ानाथ पश्चिम बंगाल के पास से 50 कछुए बरामद हुए। इस प्रकार चारों आरोपियों के पास से कुल 227 कछुए बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। बताया कि केस दर्ज कर चालान कर दिया गया, जबकि बरामद किए गए कछुए वन विभाग को सौंप दिया गया।