{"_id":"f7125affa0bd72acd80eaedc31165c8f","slug":"angry-villagers-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई न करने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार पूर्वाह्न रफीगंज बाजार में जाम लगा दिया। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने एक पिकअप वाहन को अभिरक्षा में लेने के साथ ही दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। सीओ जलालपुर ने मौके पर पहुंचकर इससे पहले जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
बताते चले कि जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मजीरा गांव से दो दिन पूर्व रात में कुछ लोगों ने एक पिकअप वाहन से दो भैंस चोरी कर ली थी। चोरी के बाद भागते समय ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। ग्रामीणों के हाथ वाहन का नंबर लग गया था।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन 36 घंटे बाद तक जब पुलिस न न तो केस दर्ज किया, और न ही संबंधित वाहन बरामद किया तो ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। मंगलवार पूर्वाह्न ग्रामीणों ने जलालपुर न्यौरी मार्ग पर रफीगंज के निकट जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की गई। जानकारी मिलते ही सीओ ओंकार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस भी हरकत में आ गई। संबंधित वाहन को अभिरक्षा में लेने के साथ ही दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। सीओ के समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।