{"_id":"56e9959f4f1c1b6d5b8b48e9","slug":"49-thousand-robbed-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस वाहन चालक से 49 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोई गैस वाहन चालक से 49 हजार लूटे
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर के इसी डिलेवरी वाहन में हुई लूट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक कीर्तिमान इंडियन गैस सर्विस लोहरा आजमगढ़ से रसोई गैस सिलेंडर की का डिलेवरी वाहन बुधवार को विभिन्न बाजारों में सिलेंडर डिलेवरी करता हुआ देवरिया बाजार पहुंचा। यहां से दोपहर लगभग डेढ़ बजे भभौरा गांव की तरफ करवाना हुआ।
विज्ञापन
गांव के निकट पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर कुछ दूर जाकर उसे रोक लिया। जिस स्थान पर वाहन को रोका उस स्थान पर चाय पान की कई दुकानें भी थीं। बड़ी संख्या में भी ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
वाहन चालक प्रेमनाथ जब तक कुछ समझ पाता, तब तक एक बदमाश वाहन पर चढ़ गया और उसकी कनपटी पर असलहा लगा दिया। इसके बाद दूसरा बदमाश ऊपर चढ़ा और रुपये से भरा बैग लेकर उतर गया। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर हवा में असलहा लहराते हुए देवरिया बाजार की तरफ भाग निकले। गौरतलब है कि यह वाहन सप्ताह में दो दिन सोमवार व बुधवार को ही क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
दिनदहाड़े दुस्साहसिक ढंग से हुई इस लूट की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर एसओ राजेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर बदमाशों को पकडने का प्रयास किया। हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे लोहरा निवासी एजेंसी के मालिक कीर्ति मिश्र ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।