{"_id":"57585b404f1c1bcf389c5267","slug":"40-thousand-robbed-and-attacked-on-liquor-salesmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब सेल्समैन की पिटाई कर लूटे 40 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब सेल्समैन की पिटाई कर लूटे 40 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : demo pic
थाना अंतर्गत महरुआ बाजार स्थित अंगेजी शराब की दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने सेल्समैन की पिटाई कर 40 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की। गुहार पर जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। बाद में पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
महरुआ बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने दोपहर बाद दो बाइक से चार बदमाश पहुंचे। दो बदमाशों ने सेल्समैन से शराब मांगी। शराब देने के बाद जब सेल्समैन विकास सिंह ने रुपया मांगा तो आरोप के मुताबिक बदमाशों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी।
विज्ञापन
गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक बदमाश 40 हजार रुपये लूटकर धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। बाद में पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर भी दी। एसओ अरशद सिद्दीकी ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
कहा कि शराब को लेकर दुकान के समक्ष कुछ लोगों के बीच मारपीट की खबर है। सेल्समैन से मारपीट या फिर लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है।