{"_id":"5caa2a6cbdec2214046f07ec","slug":"15546559291719-13-07-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डेन ने की पिटाई, थाने में तहरीर 19-13-07","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर के एक आवासीय विद्यालय के छात्र की वार्डेन द्वारा पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। छात्र के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत खालिसपुर डिंगुरी गांव निवासी मोहम्मद अकरम ने कहा कि गत तीन अप्रैल को उसने अपने 13 वर्षीय पुत्र अरमान का जलालपुर के एक आवासीय विद्यालय में एडमीशन कराया था। विद्यालय के छात्रावास में अरमान को छोड़कर वह घर चला गया। उसी दिन अरमान रात में लघुशंका के लिए उठा। अंधेरे में वह दरवाजे से टकरा गया। आवाज होने पर छात्रावास वार्डेन जाग गए और बेवजह अरमान की पिटाई कर दी। छात्र ने इसकी शिकायत स्कूल में की तो दोबारा उसकी पिटाई कर दी। उधर थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।