फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफास, इनामी बदमाश गिरफ्तार

असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफास, इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफास, इनामी बदमाश गिरफ्तार
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो अदद तमंचा, दो अदद अर्धनिर्मित तमंचा बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी माफिया सरगना खान मुबारक गैंग का सक्रिय सदस्य है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सघन जांच अभियान चला रखा है। इसी के तहत रविवार देर रात टांडा कोतवाल रामलखन पटेल पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली अंतर्गत कश्मीरिया मोहल्ला स्थित एक मकान में अवैध ढंग से असलहे का निर्माण किया जा रहा है। इस पर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित घर को घेर लिया। पुलिस टीम को देखते ही एक बदमाश भागने लगा।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेस से मुखातिब एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया, जिसकी पहचान मनोज चौहान निवासी कश्मीरिया कोतवाली टांडा के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर संबंधित घर के एक कमरे से 1 अदद तमंचा 315 बोर, 1 अदद तमंचा 12 बोर चालू हालत में, जबकि 2 अदद तमंचा 315 बोर अर्धनिर्मित समेत असलहा बनाने के विभिन्न प्रकार के उपकरण बरामद हुए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनामी बदमाश दबोचा
अंबेडकरनगर। हंसवर पुलिस ने रविवार रात 25 हजार के एक इनामी बदमाश को दबोचा है। एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष हंसवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार देर रात गश्त के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश प्रमोद गौड़ निवासी करीमुद्दीनपुर थाना कोतवालीनगर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की। बताया कि बदमाश पर हत्या समेत विभिन्न आपराधिक वारदातों में हंसवर थाने में केस दर्ज है। उस पर बीते दिनों ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। बदमाश के पास से 1 अदद तमंचा 315 बोर, 2 अदद जिंदा कारतूस, एक बाइक, दो मोबाइल, 1050 रुपये नकद, एक निर्वाचन कार्ड, पैनकार्ड व एटीएम बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed