{"_id":"5c869beebdec22144a271d35","slug":"1552325706257-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की पत्नी के बैंक खाते से उड़ाए 57 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहीद की पत्नी के बैंक खाते से उड़ाए 57 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। शहीद की पत्नी के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 57 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। मोबाइल पर पैसा निकलने का मैसेज आते ही महिला सन्न रह गयी। पीड़िता ने मामले की तहरीर बैंक व थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर खुर्द का है। गांव निवासी दिनेश चंद्र शुक्ल बीएसएफ की 129वीं बटालियन में कार्यरत रहते हुए कुछ दिन पहले शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी प्रमिला शुक्ला धोखाधड़ी की शिकार हुई हैं। प्रमिला के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा जलालपुर में उनका बैंक खाता है। उन्होंने एटीएम कार्ड भी निर्गत करा रखा है। रविवार को उनके मोबाइल पर खाते से 57 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया।
यह देख वह स्तब्ध रह गई। सोमवार सुबह वे बैंक पहुंची और मामले की शिकायत बैंक प्रबंधक से किया। बताया कि उन्होंने अपना एटीएम कार्ड भी कभी किसी को नहीं दिया है, इसके बावजूद खाते से पैसा निकाल लिया गया। वहीं शाखा प्रबंधक डीपी सिंह का कहना है कि मामले की शिकायत विभागीय स्तर पर दर्ज करा दी गई है। एक सप्ताह में रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
महिला ने जलालपुर थाने पहुंचकर भी धोखाधड़ी मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की। कोतवाल नीरज सिंह ने बताया कि मामला सर्विलांस सेल में भेजा जा रहा है। केस दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।