{"_id":"5c6c5654bdec2258bd0c922d","slug":"155060396312-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे पर बने गड्ढों ने ली बाइक सवार युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाइवे पर बने गड्ढों ने ली बाइक सवार युवक की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा-रायबरेली नेशनल हाईवे पर बने गड्ढों ने सोमवार की रात बाइक सवार एक युवक की जान ले ली। सड़क पर बने गड्ढे से टेंपो पलटने के चलते एक बाइक सवार की भिड़ंत हो गई, जिससे वह घायल हो गया। ट्रॉमा रेफर किए जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए।
नेशनल हाईवे पर सोमवार रात एक टेंपो अकबरपुर से टांडा जा रहा था। करीब साढ़े नौ बजे जब वह रगड़गंज बाजार के निकट पहुंचा तो रफ्तार तेज होने तथा सड़क पर गड्ढे होने के चलते वह मुख्य मार्ग पर ही पलट गया। इसी बीच टांडा की तरफ से आ रहे बाइक सवार टांडा कोतवाली के हुसैनपुर सुधाना निवासी रमेश (36) की भिड़ंत हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। देर रात ही उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
उधर, पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर निवासी बृजेश (18) पुत्र दिनेश सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर लौट रहा था। रामपुर सकरवारी बाजार के निकट बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार राजेश (35) पुत्र नन्हेंलाल निवासी बेवाना को भी चोटें आईं, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत सोनगांव निवासी उमेश (30) पुत्र रामबहाल सोमवार देर शाम बाइक से घर जाते समय घनकटा गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। जैतपुर थाना अंतर्गत बंदीपुर मुंडेरा गांव निवासी विजय (28) पुत्र बंशीधर देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गया।
भीटी थाना अतर्गत लोधना ंनिवासी हरिगोविंद (36) पुत्र मेहीलाल मंगलवार सुबह बाइक से भीटी जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर से घायल हो गया। टांडा थाना अंतर्गत नई बस्ती निवासी शमशाद (25) पुत्र रहीम शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय घर के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गया।
भीटी थाना अंतर्गत रुकुमपुर गांव निवासी उस्मान (25) दोपहर में बाइक से भीटी जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हरिगोविंद की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।