{"_id":"5c66f6d9bdec2213dd6dbd75","slug":"15502518445-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर थाना अंतर्गत हाफिजपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार विदेश भेजने के लिए आधा दर्जन से अधिक लोगों से वीजा के नाम पर उसने धन लिया था। जिसे उसने इसके लिए धन दिया था, वह कहीं भाग गया। ऐसे में जिन्होंने युवक को धन दिया था, उससे वह मांगने लगे। पैसा न लौटा पाने की दशा में ही युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शुक्रवार दोपहर जैतपुर थाना अंतर्गत हाफिजपुर गांव निवासी सलाहुद्दीन (28) पुत्र खुर्शीद शुक्रवार की विशेष नमाज अदा करने के बाद घर पहुंचा। परिवारीजनों के अनुसार खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया। इसी बीच परिवार का कोई सदस्य कमरे के सामने से गुजरा, तो खिड़की से अंदर का दृश्य देखकर सन्न गया। सलाहुद्दीन का शव रस्सी के सहारे छत में लगे कुण्डे से लटक रहा था। गुहार पर परिवारीजनों के साथ ही इर्दगिर्द के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच जानकारी होने पर एसओ जैतपुर विजय सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।
परिवारीजनों के सहयोग से शव को नीचे उतारा। बाद में शव का पंचनामा कर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया। एसओ ने बताया कि परिवारीजनों ने जानकारी दी कि सलाहुद्दीन ने कुछ लोगों से विदेश भेजने के लिए वीजा के नाम पर राशि ले रखी थी। जिससे वीजा मंगाना था, उसे धन भी दे दिया। बताया कि वह व्यक्ति धन लेकर भाग गया। इससे सलाहुद्दीन काफी परेशान था। बीते कुछ दिनों से संबंधित लोगों ने विदेश न भेजे जाने की दशा में उसे दी गई राशि वापस मांगने लगे। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।