{"_id":"5c3a249abdec22733e07ac94","slug":"154731445518-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दंपती की पिटाई, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में दंपती की पिटाई, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में दंपती की पिटाई, तीन पर केस दर्ज
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज के मोहल्ला कस्बा पश्चिम में शुक्रवार देर शाम कुछ लोगों ने भूमि विवाद में पति-पत्नी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कस्बा पश्चिम मोहल्ला निवासी राजू व पुष्पराज के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। आरोप है कि शुक्रवार देर शाम पुष्पराज ने अपने पुत्र प्रदीप व कुलदीप के साथ राजू की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। राजू की पत्नी किरन उसे बचाने पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी गई।
गुहार पर जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पिटाई से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने पुष्पराज व उसके दोनों पुत्रों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।