फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विद्यालय में पिटाई से छात्र घायल, दी तहरीर

विद्यालय में पिटाई से छात्र घायल, दी तहरीर

Tue, 04 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में पिटाई से छात्र घायल, दी तहरीर
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के पास स्थित एक विद्यालय में छात्र की डंडे से पिटाई कर दी गई। इस मामले में उसके बड़े भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर एक शिक्षिका के विरुद्घ केस दर्ज कराने की मांग की है। तहरीर में कहा गया है कि पिटाई से उनके भाई के सिर व शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आ गई हैं।
विज्ञापन


महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर गांव निवासी अविनाश सिंह ने अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनका छोटा भाई अभिनव सिंह (14) अकबरपुर नगर के निकट पहितीपुर मार्ग स्थित एक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। तीन नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे विद्यालय की एक अध्यापिका ने अनावश्यक मामूली बात को लेकर प्रताड़ित किया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


छात्र ने कारण जानना चाहा तो विद्यालय के स्टाफ को बुलवाकर उसकी डंडों से पिटाई की गई। इससे छात्र के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आ गई हैं। पीड़ित छात्र का इलाज करवाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविनाश ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों व कर्मचारियों का यह रवैया कोई नया नहीं है। इससे पहले भी कई छात्रों के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है। ऐसे में केस दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने इस मामले में छानबीन का भरोसा दिलाया है। कोतवाल ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed