फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कानून व्यवस्था की हालत को लेकर सीएम ने जताई नाराजगी

कानून व्यवस्था की हालत को लेकर सीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 19 Nov 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था की हालत को लेकर सीएम ने जताई नाराजगी
अंबेडकरनगर। जिले में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी नाराजगी जताई है। रविवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम ने हत्या व पशु चोरी जैसी घटनाओं पर रोकथाम के सख्त निर्देश दिए। कहा कि कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाते हुए घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रविवार को कानून-व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। रविवार देर रात तक चली समीक्षा में मुख्यमंत्री जहां एक तरफ प्रदेश में लगने वाले जाम के संकट को लेकर नाराज थे, वहीं कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने तीखे तेवर दिखाए। अंबेडकरनगर में आपराधिक घटनाओं को लेकर वे नाराज दिखे। बीते दिनों ही जलालपुर तहसील क्षेत्र में पशु चोरी के दौरान हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर मार्ग जाम कर ग्रामीणों ने हंगामा भी काटा था। हंसवर थाना क्षेत्र में बसपा नेता की हत्या कर दी गई थी। पशु चोरी की घटनाएं बढ़ने की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दी थी। इन्हीं सब को लेकर मुख्यमंत्री की नाराजगी सामने आई। सीएम ने हालात में तेजी से सुधार तय करने के निर्देश दिए। इस बीच सोमवार को एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था की समीक्षा मे अपराध नियंत्रण पर फोकस था। इसे लगातार मजबूत किया जा रहा है। सीएम ने जो निर्देश दिए हैं, उनका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed