फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ओएचई काटते रंगेहाथ दबोचे गए चार अन्तरजनपदीय तार चोर

ओएचई काटते रंगेहाथ दबोचे गए चार अन्तरजनपदीय तार चोर

Sun, 11 Nov 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
ओएचई काटते रंगेहाथ दबोचे गए चार अन्तरजनपदीय तार चोर
अंबेडकरनगर। अकबरपुर आरपीएफ ने शनिवार रात रेल विद्युत तार (ओवरहेड एक्यूपमेंट ) काटने वाले गैंग का पर्दाफाश कर मेडिकल कॉलेज के निकट से चार अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरपीएफ ने उनके कब्जे से 161 मीटर तार, तार काटने के उपकरण तथा एक बोलेरो जीप भी बरामद किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर चारों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने की मानें तो चोरों ने 24 अक्तूबर को 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ रहे जफराबाद से अकबरपुर होते हुए टांडा तक रेल लाइन का विद्युतीकरण का लगभग 80 मीटर का तार काटकर पार कर दिया। आरपीएफ ने चोरों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की। टीम को जानकारी मिली कि शनिवार रात चोरों का गिरोह राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर पहुंचा और वहां चालक के साथ एक चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया। इसके बाद चार अन्य सदस्य किलोमीटर संख्या 11 के पास पहुंचे और यूकेलिप्टस की बल्ली व ब्लेड आदि के सहारे ऊपर व नीचे लगा 81 मीटर तार काट डाला। तार काटने के बाद उसे कटर के माध्यम से छोटे छोटे टुकड़े में तब्दील किया जा रहा है। चोर माल को एक जीप बुलाकर माल ठिकाने लगाने जा रहे थे।। इसी बीच भनक लगते ही आरपीएफ पोस्ट प्रभारी मो. नसीम सहयोगी पुलिसकर्मियों संजय यादव, रामभेज व अरविंद के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम को देखते ही चोरों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। मौके से 81 मीटर तार सहित तार काटने के कई उपकरण भी बरामद कर लिया। तारों को ढोने के लिए लाई गई जीप को भी अभिरक्षा में ले लिया गया।
विज्ञापन

चोरों की पहचान बाद में रायबरेली के खेसौधा निवासी चालक अवधेश, ब्रह्मजीतपुर निवासी शिवकुमार, वीरगंज डीहा निवासी विकास व सुल्तानपुर जनपद के मलिकपुर मोतिगरपुर निवासी अली हुसैन के रूप में हुई। गिरोह का एक सदस्य सुल्तानपुर जिले के पहाड़पुर अखंडनगर निवासी शाहिद फरार होने में सफल रहा। आरपीएफ प्रभारी नसीम ने बताया कि इन्हीं चोरों ने गत 24 अक्तूबर को काटे गए तारों को भी रायबरेली से बरामद करवा दिया। मामले में केस दर्ज कर चारों अभियुक्तों को जले भेज दिया गया। एक अन्य की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed