फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   स्कूल से घर लौट रही छात्रा की बस से कुचलकर मौत

स्कूल से घर लौट रही छात्रा की बस से कुचलकर मौत

Fri, 02 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रही छात्रा की बस से कुचलकर मौत
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत कसेरुआ बाजार के पास शुक्रवार को बेकाबू स्कूली बस ने विद्यालय से साइकिल से घर लौट रही इंटर की छात्रा को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब तक इर्दगिर्द मौजूद लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। नाराज स्थानीय लोगों ने कसेरूआ गांव के पास शव रखकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम व सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद लगभग तीन घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत जोगापुर स्थित एसबीएस इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा अमिता (16) पुत्री दुर्बली शुक्रवार अपराह्न लगभग ढाई बजे साइकिल से बहोरिकपुर गांव स्थित घर जा रही थी। वह कसेरुआ बाजार के पास पहुंची, तो इसी बीच पीछे से आ रही एक विद्यालय की बस ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक बस छोड़कर भाग खड़ा हुआ। नाराज लोगों ने इस बीच शव सड़क पर रखकर अकबरपुर पहितीपुर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व सीओ सदर धर्मेंद्र सचान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण बस से संबंधित विद्यालय के प्रबंधक को मौके पर बुलाए जाने, चालक के विरुद्ध केस दर्ज किए जाने तथा पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करने लगे। बाद में अधिकारियों ने प्रबंधक से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग तीन घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। कोतवाली प्रभारी एनएन शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निजी वाहनों से घर गए बच्चे
दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस पर बस में सवार छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। वाहन में बैठे छोटे छोटे रोने लगे। इस पर वहां मौजूद लोगों ने बच्चों के अभिभावकों को दूरभाष कर घटना की जानकारी दी। साथ ही उनसे मौके पर पहुंचकर बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा। इसके बाद पहुंचे अभिभावक अपने अपने बच्चों को लेकर घर चले गए। नाराज अभिभावकों का कहना था कि यह विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सुरक्षित घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से वृद्ध ने तोड़ा दम
बसखारी। बसखारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न बेकाबू बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध ने दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। उसे वाराणसी रेफर किया गया है। मखदूमपुर मरौचा गांव निवासी परमात्मा सिंह (64) शुक्रवार पूर्वाह्न साइकिल से झखरवारा गांव स्थित एक विद्यालय किसी कार्य से गया था। वापसी के दौरान वह कसदहां गांव के पास पहुंचा, इसी बीच उधर से गुजर रही बेकाबू बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार कैलाश (25) पुत्र रामप्रीत भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि आजमगढ़ में अतरौलिया के पचरी गांव निवासी घायल कैलाश को सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed