{"_id":"5bce1879bdec2269625f5812","slug":"15402333036-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने ठेला चालक को रौंदा, घटनास्थल पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने ठेला चालक को रौंदा, घटनास्थल पर मौत
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर में अलनपुर गांव के पास बेकाबू अनियंत्रित ट्रक ने ठेला चालक को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, चालक वाहन छोड़कर भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने टांडा मया मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ टांडा ने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। पुलिस ने शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार, इब्राहिमपुर के शाहपुर नैपुरा गांव निवासी बिफई (40) पुत्र रामकिशोर सोमवार सुबह ठेला लेकर अलनपुर बाजार की तरफ जा रहा था। वह गांव के पास स्थित एक कब्रिस्तान के समक्ष पहुंचा, तभी पीछे से आ रही बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते इर्दगिर्द के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों को आता देख चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस बीच घटना से आक्रोशित ग्रामीणों में अलनपुर बाजार के निकट टांडा मया मार्ग जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे आरोपी चालक की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने व मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे। इब्राहिमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे सीओ केके मिश्र ने समझाकर मामला शांत कराया। इस पर लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। एसओ इब्राहिमपुर ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
जीप की टक्कर से पूर्व प्रधानाचार्या ने दम तोड़ा
अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार पूर्व प्रधानाचार्य व उनके पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में पूर्व प्रधानाचार्य की मौत हो गई। जबकि, घायल युवक की हालत जिला अस्पताल में गंभीर बनी है। महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के रोटी गांव निवासी दयाराम पांडेय (75) सोमवार दोपहर अपने पुत्र भभूती पांडेय (50) के साथ बाइक से कही जा रहे थे। अंबेडकरनगर सुल्तानपुर जनपद सीमा पर बेवाना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार जीप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने दयाराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि भभूति की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि दयाराम महरुआ के सेमरी बाजार स्थित सेमरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रह चुके हैं।