{"_id":"5b9a9bda867a557f5742d7df","slug":"15368590818-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में धोखाधड़ी कर रहे युवक को किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में धोखाधड़ी कर रहे युवक को किया पुलिस के हवाले
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में धोखाधड़ी कर रहे युवक को दबोचा
टांडा। फर्जी हस्ताक्षर बनाकर दूसरे के बैंक खाते से धननिकासी का प्रयास कर रहे एक युवक को बैंक कर्मचारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र टांडा के छज्जापुर मोहल्ला स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में आसोपुर गांव निवासी एक युवक चेक के माध्यम से धननिकासी कर रहा था।
उसने दस हजार रुपये निकालने के लिए सुभाष नामक खाताधारक का हस्ताक्षर किया। हालांकि बैंक कर्मियों ने संदेह होने पर उसे रोक लिया। इसके बाद टांडा कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी।
बैंक कर्मियों के मुताबिक सुभाष ने पूर्व में बैंक कर्मियों को प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि बिना उनके आए धननिकासी न की जाए क्योंकि बीते दिनों उसके फर्जी हस्ताक्षर से एक बार पैसा निकल चुका है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए ही बैंक कर्मी सतर्क थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी ने कहा कि संबंधित खाताधारक ने ही उसे धननिकासी के लिए भेजा था लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर रहा है।
उसने किसी प्रकार की जालसाजी का प्रयास नहीं किया है। इस बीच कोतवाल रामलखन पटेल ने कहा कि संबंधित खाताधारक को कोतवाली बुलवाया गया है। उसके आने के बाद ही दोनों को आमने-सामने बैठाकर जानकारी लेने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।