फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   युवक की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने सिपाही को पीटा

युवक की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने सिपाही को पीटा

Sun, 19 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
युवक की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने सिपाही को पीटा
अंबेडकरनगर। युवक की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक सिपाही को पीट दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि सिपाही नशे में था। सिपाही की पिटाई के बाद बसखारी पुलिस ने चार ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। इसे लेकर बसखारी थाना परिसर में शनिवार रात लगभग चार घंटे तक टांडा विधायक प्रतिनिधि की मौजूदगी में हंगामे का माहौल बना रहा। सीओ सिटी ने थाने पहुंचकर सिपाही को लाइन हाजिर किए जाने की जानकारी दी, जिसके बाद आक्रोश शांत हो सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के रामडीह सराय गांव में शनिवार शाम भंडारे का आयोजन था। रात नौ बजे के बाद डायल 100 की गाड़ी वहां पहुंची। इसी बीच ननिहाल आए युवक मोनू से वाहन में सवार सिपाही सुरेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सिपाही का कहना था कि युवक ने अनावश्यक तौर पर प्रतिकूल टिप्पणी कर दी थी, जबकि युवक का कहना था कि वह कुछ लोगों के साथ बात कर रहा था कि इसी बीच उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी गई। बताया जाता है कि वाहन से उतरकर सिपाही ने मोनू की पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सिपाही पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। अन्य ग्रामीण भी मौके पर जुटने लगे। स्थिति बिगड़ते देख सिपाही सुरेंद्र समेत अन्य पुलिसकर्मी वाहन लेकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद बसखारी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने चार ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया और थाने चली गई। इस पर ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों की सूचना पर टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्यामबाबू देर रात बसखारी थाने पहुंच गए। बड़ी तादाद में ग्रामीण भी थाने पहुंचे। वहां सिपाही पर ज्यादती करने और उल्टा ग्रामीणों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया गया। बताया जाता है कि दो सिपाही पूरे घटनाक्रम की मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, तो उनका मोबाइल छीन लिया गया। लगभग चार घंटे तक थाने में हंगामा चलता रहा। बाद में सीओ सिटी धर्मेद्र सचान बसखारी पहुंचे। उन्होंने सिपाही को लाइनहाजिर किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद हंगामा शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही का कराया गया मेडिकल परीक्षण
ग्रामीणों ने सिपाही पर नशे में होने का आरोप लगाया था। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। बाद में लाइन हाजिर कर दिया गया। सिपाही ने बचाव में कुछ ग्रामीणों पर पिटाई का आरोप लगाया था। इसलिए दो चार लोग लाए गए थे, जिन्हें बाद में जाने दिया गया। - धर्मेंद्र सचान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed