फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्ध को कुचला, ट्रॉमा सेंटर रेफर

तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्ध को कुचला, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Wed, 25 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप ने वृद्ध को कुचला, ट्रॉमा सेंटर रेफर
अंबेडकरनगर। सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी सुखीलाल (69) पुत्र संक्राम बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत समसपुर गांव निवासी उर्मिला (40) पत्नी अशोक, अम्बरीश (19) पुत्र मंशाराम व हरीराम (50) पुत्र रामखेलावन मंगलवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे सभी गांव के निकट पहुंचे, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दिया। बेवाना थाना अंतर्गत कलुआ कौरा निवासी हनुमान (36) पुत्र रामनरेश बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। टांडा थाना अन्तर्गत परसौली गांव निवासी रामजीत (35) पुत्र दयाराम मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हनुमान की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed