फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किराना व्यवसाई हत्याकांड में ताबड़तोड़ छापेमारी, सात हिरासत में

किराना व्यवसाई हत्याकांड में ताबड़तोड़ छापेमारी, सात हिरासत में

Sat, 07 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
किराना व्यवसाई हत्याकांड में ताबड़तोड़ छापेमारी, सात हिरासत में
अंबेडकरनगर। किराना व्यवसायी राकेश हत्याकांड मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने शुक्रवार रात संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। सात संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले आई। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर निवासी किराना व्यवसायी राकेश जायसवाल की बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने परिवारीजनों के साथ पदुमपुर बाजार में जाम लगा दिया था। जहांगीरगंज थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया था। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया था। इसमें सीओ आलापुर समेत तीन पुलिस कर्मियों को चोटें आईं थी। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने प्रारंभिक कार्रवाई में जहांगीरगंज एसओ को लाइन हाजिर कर दिया था। साथ ही आठ टीमें बनाकर बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर शुक्रवार रात अलग-अलग टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की। इस दौरान सात संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी संदिग्धों को थाने लाकर उनसे आवश्यक पूछताछ की गई। माना जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लग गए हैं। उधर एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। जल्द ही नतीजा सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed