फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   महिला जायरीन पर फेंका गर्म तेल, केस दर्ज

महिला जायरीन पर फेंका गर्म तेल, केस दर्ज

Sun, 27 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
महिला जायरीन पर फेंका गर्म तेल, केस दर्ज
बसखारी (अंबेडकरनगर)। किछौछा दरगाह में शनिवार देर शाम पानी गिरने की बात को लेकर जायरीन आपस में भिड़ गए। एक पक्ष की तरफ से महिला जायरीन की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि महिला जायरीन के ऊपर गर्म तेल भी फेंक दिया गया जिससे वह झुलस गई। पीड़ित महिला के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दरगाह के पवित्र तालाब के तट पर पानी गिराने की बात को लेकर विवाद व मारपीट हो गई। आरोप के मुताबिक गोंडा देहात थाना क्षेत्र के टिकिरिया निवासी जायरीन सरफराज व उसकी मां ने गोंडा जनपद निवासी जकीरून्निशा की पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि पिटाई के साथ ही उसके ऊपर गर्म तेल भी फेंक दिया गया। पिटाई व तेल फेंकने से सिर पर चोट आने के साथ ही वह झुलस गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत कराया। इसके बाद जकीरून्निशा को सीएचसी बसखारी भेजा। थाना प्रभारी मनबोध तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सरफराज व उसकी मां के विरुद्ध समुचित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed