{"_id":"5aff0ae14f1c1be2408b6475","slug":"152666390114-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर कुतों ने किया हमला, ट्रॉमा सेंटर करना पड़ा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर कुतों ने किया हमला, ट्रॉमा सेंटर करना पड़ा रेफर
Updated Fri, 18 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत रामपुर चांड़ीडीहा गांव में शुक्रवार भोर में नित्यक्रिया के लिए जा रही एक महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। गुहार पर पहुंचे ग्रामीण जब तक कुत्ते से महिला को बचाते, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इससे पहले गुरुवार देर शाम कुत्तों ने एक बकरी को को निशाना बनाकर घायल कर डाला। कुत्तों के हमले से महिला व बकरी के घायल होने से संबंधित क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।
कुत्तों के हमले का दौर अब अंबेडकरनगर जिले में भी शुरू हो गया है। जलालपुर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर कुत्ते के हमले में एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने तथा बकरी को निशाना बनाए जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार भोर में थाना अंतर्गत चांडीडीहा गांव निवासिनी सिंगारी देवी (53) पत्नी रामपलट नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। बताया जाता है कि जब वह घर से कुछ आगे बढ़ी, तो इसी बीच वहां मौजूद दो कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। खुद को कुत्तों से बचाने का प्रयास करने के साथ ही उसने गुहार मचा दिया। इर्दगिर्द मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार कुत्तों को वहां से भगाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे पहले सीएचसी नगपुर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इससे पहले गुरुवार देर शाम जलालपुर नगर के जौकाबाद मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर में ही कुत्तों के झुंड ने एक बकरी पर हमला बोल दिया। वहां मौजूद लोगों ने लाठी डंडे व ईंट पत्थर का प्रयोग कर कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक जौकाबाद निवासी रतनलाल की एक बकरी जख्मी हो चुकी थी। गत बुधवार को इसी थाना अंतर्गत महमदपुर गांव निवासी संतराम 60 को भी कुत्तों ने दौड़ा लिया था। इसमें वे कोई खास जख्मी नहीं हुए थे।
विज्ञापन
उठाए जाएं ठोस कदम
चांडीपुर डीहा गांव के अंकुर व विपिन ने कहा कि आदमखोर कुत्तों के हमले अत्यंत चिंताजनक है। प्रशासन ने आवारा कुत्तों से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो सीतापुर जैसी घटना यहां हो सकती है। जौकाबाद निवासी संदीप व सुनील ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। इनसे बचाव के लिए प्रशासन को गंभीरता दिखानी होगी। महमदपुर के शिवशंकर व अजीज ने कहा कि सीतापुर जैसा माहौल न हो, इसके लिए समय रहते कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए।
दिए गए हैं जरूरी निर्देश
वन विभाग समेत तहसील स्तरीय अधिकारियों को इस बारे में जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। -गिरिजेश त्यागी, एडीएम