{"_id":"5afc641c4f1c1bd3408b5cc6","slug":"152649013514-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की हत्या से जलालपुर नगर में शोक की लहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की हत्या से जलालपुर नगर में शोक की लहर
Updated Wed, 16 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बिहार प्रांत व्यापारियों से पैसा वसूली कर लौट रहे कपड़ा व्यापारी मो. कौशर (40) की गाजीपुर जनपद में मंगलवार रात गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलते ही जलालपुर नगर में कोहराम मच गया। साथी व्यापारी, परिचित और परिवारीजन आक्रोशित हैं। उनका आरोप था कि पुलिस व जीआरपी व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती। वारदात की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग कपड़ा व्यवसायी के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। बाद में, परिवारीजन गाजीपुर गए और शव लाकर देर रात व्यापारी के शव का अंतिम संस्कार किया।
जलालपुर नगर के नीमतल मोहल्ला मो. कौशर (40) पुत्र हाजी नबी अहमद गमछा व लुंगी का व्यापार करते हैं। उनके माल की सप्लाई न सिर्फ प्रदेश के कई जिले के व्यापारियों के यहां जाती है, बल्कि बिहार प्रांत के भी कई व्यापारी उनके यहां से माल लेते हैं। बिहार के कुछ व्यापारियों के पास उधारी पैसे की वसूली के लिए वे गत रविवार को बिहार गए थे। वहां से पैसे की वसूली कर ट्रेन से घर के लिए लौटे रहे थे। गाजीपुर रेलवे स्टेशन के निकट अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर ट्रेन में ही उनकी हत्या कर दी, और शव को ट्रेन से बाहर फेंक दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने जेब में मौजूद कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त की और दूरभाष के माध्यम से बुधवार भोर में इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। हत्या की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। साथी व्यापारी, परिचित और परिवारीजन आक्रोशित हो गए। लोगों का आरोप है कि व्यापार के सिलसिले में अन्य जनपदों में आने जाने वाले व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस व जीआरपी कोई व्यवस्था नहीं करती। आए व्यापारी अपराधियों के शिकार बन रहे हैं। बाद में परिवारीजन गाजीपुर गए, और वहां से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव देरशाम घर ले आए। शव मोहल्ले में पहुंचते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। देररात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।