{"_id":"5af482ac4f1c1b5f098b922f","slug":"152597367310-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में पति ने घोंपा पत्नी के पेट में चाकू, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक विवाद में पति ने घोंपा पत्नी के पेट में चाकू, गंभीर
Updated Thu, 10 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक विवाद में पत्नी के पेट में घोंपा चाकू
फोटो 17
कटेहरी। पारिवारिक विवाद में गुरुवार सुबह अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई गांव में पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। महिला की चीख पुकार पर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, और वहां का नजारा देख सन्न रह गए। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर दशा में उपचार चल रहा है।
अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई गांव में गुरुवार को खुर्शीद अली व उसकी पत्नी परवीन बानो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना गंभीर हो गया कि आक्रोशित होकर पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला बोल दिया। घर में रखे चाकू से उसके पेट में घोंप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर चीखने चिल्लाने लगी। इस बीच पति मौके से फरार हो गया। महिला की चीख पुकार पर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, और वहां का नजारा देख सन्न रह गए। आनन फानन में निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर दशा में महिला का उपचार चल रहा है। एसओ अहिरौली संजय सिंह का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी हुई थी पुलिस टीम को गांव भेजा गया था।