{"_id":"5aeca0214f1c1bb56a8b7b8f","slug":"152545692711-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार शराब न देने पर चाकू से गोदकर शराब सेल्समैन की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार शराब न देने पर चाकू से गोदकर शराब सेल्समैन की हत्या
Updated Fri, 04 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के निमटनी गांव में बृहस्पतिवार रात उधार शराब न देने से नाराज दो दबंगों ने सेल्समैन की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सूचना पर एसपी ने देर रात गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। परिवारीजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही पुलिस को आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
जलालपुर के निमटनी गांव में देशी शराब की दुकान है। इस पर गांव निवासी इंद्रपाल सिंह सेल्समैन का कार्य करता है। बताया जाता है कि गुरुवार देर रात निमटनी गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह व मजीरा भियांव गांव निवासी राकेश यादव दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने पहले पैसा देकर शराब खरीदी। दोनों ने एक साथ शराब पी। इसके बाद उन्होंने दोबारा सेल्समैन से शराब देने को कहा। सेल्समैन ने जब पैसा मांगा, तो दोनों ने कहा कि आज उधार दे दो, कल आकर पैसा दे देंगे। इस पर इंद्रपाल ने यह कहते हुए शराब देने से इंकार कर दिया कि इससे पहले भी उधार की शराब पी चुके हो। पहले पुराना हिसाब चुकता करो, तब उधार देंगे। यह बात दोनों को नागवार गुजरी। उन्होंने सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इंद्रपाल ने जब इसका विरोध किया, तो आग बबुला हुए ओमप्रकाश व राकेश ने एक साथ उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ तीन वार किए। एक सीने में, जबकि एक पेट व गले के पास चाकू से गहरा घाव हो गया। इससे खून से लथपथ होकर इंद्रपाल भूमि पर गिर पड़ा। इर्दगिर्द मौजूद दुकानदार घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख दोनों हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। इस बीच सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल इंद्रपाल को सीएचसी रफीगंज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी रामलखन पटेल अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई राणा प्रताप सिंह की तहरीर पर ओमप्रकाश व राकेश के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
सूचना पर देर रात एसपी संतोष कुमार मिश्र अपने मातहत के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही इर्दगिर्द के दुकानदारों से पूछताछ की। इसके बाद परिवारीजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बाद में पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार को एसपी ने बताया कि घटना में गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।