{"_id":"5ae36d424f1c1b3c0a8b6d13","slug":"15248540823-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध धन उगाही में निलंबित हुए विद्युत अभियंता व गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध धन उगाही में निलंबित हुए विद्युत अभियंता व गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धन उगाही के दो अलग-अलग मामले में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के अवर अभियंता तथा सहकारिता विभाग के गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया। इसमें अवर अभियंता का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें पैसे के लेनदेन की बात की जा रही थी। जबकि क्रय केंद्र प्रभारी पर आरोप है कि उसने किसानों को निर्धारित दर से कम रकम बताकर गेहूं की बिक्री करने का दबाव बनाया। क्रय केंद्र प्रभारी व अवर अभियंता के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से डीएम सुरेश कुमार ने जगह-जगह औचक निरीक्षण का अभियान शुरू कर रखा है। इसी क्रम में उनके निर्देश पर एडीएम गिरिजेश त्यागी जांच करने गेहूं क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति बसहिया पहुंचे। बसखारी ब्लॉक के इस केंद्र का संचालन समिति सचिव रामतेज यादव द्वारा प्रभारी के तौर पर किया जा रहा था। एडीएम को देवहट बलुआ गांव निवासी रामू ने बताया कि सचिव ने उन्हें फोन कर बताया कि 1700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का मूल्य मिलेगा। इसमें 20 रुपये प्रति क्विंटल पल्लेदारी काटकर भुगतान होगा। हालांकि सरकार द्वारा समर्थित मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल है। किसान ने एडीएम के समक्ष लिखित तौर पर शिकायत दर्ज कराई। एडीएम की जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने सचिव/प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके बाद सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता हरिप्रसाद ने संबंधित सचिव को निलंबित कर दिया। तरौली मुबारकपुर के सचिव रामजनम वर्मा को अतिरिक्त चार्ज दिया गया। इसके साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सहायक विकास अधिकारी बसखारी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए अविलंब जांच रिपोर्ट देने को कहा गया।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम आसोपुर डड़वा में विद्युत पोल लगाने के मामले में अवर अभियंता रामजनम वर्मा पर रिश्वतखोरी मांगने का ऑडियो सामने आया था। इसकी शिकायत गांव निवासी नवनीत चौरसिया ने शासन तक से की थी। इसका मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए डीएम को मामले को दिखवाने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रकरण में तत्काल प्रभाव से अवर अभियंता को निलंबित किए जाने का निर्देश जारी कर दिया। इसी क्रम में अधीक्षण अभियंता एसएन शुक्ल ने टांडा ओल्ड उपकेंद्र से जुड़े अवर अभियंता रामजनम को निलंबित कर दिया। उन्हें अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध कर दिया गया है। डीएम सुरेश कुमार ने अवर अभियंता व सचिव के निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई तय की जाएगी। आगे कड़ी वैधानिक कार्रवाई भी कराई जाएगी।