फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   घूसखोरी में निलंबित हुआ लेखपाल

घूसखोरी में निलंबित हुआ लेखपाल

Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
घूसखोरी में निलंबित हुआ लेखपाल
अंबेडकरनगर। वरासत दर्ज करने के नाम पर घूस लेने का वीडियो वायरल होने पर अकबरपुर तहसील के एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक वरासत दर्ज करने के एक मामले में लेखपाल रवि वर्मा द्वारा मनमानी का मामला सामने आया था। एक वीडियो गत दिवस पीड़ित ने जिला प्रशासन को भेजा था। मुख्यमंत्री कार्यालय तक इसकी शिकायत हुई थी। वीडियो में लेखपाल 500 रुपये की नोट लेता दिख रहा है। वीडियो मामले में मुख्यमंत्री सचिवालय से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी बीच डीएम सुरेश कुमार ने एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि प्रकरण को गंभीरता से लिया जाए और निलंबन की कार्रवाई की जाए। एसडीएम सदर विवेक मिश्र ने लेखपाल को निलंबित करते हुए नायब तहसीलदार को प्रकरण की जांच सौंप दी। एसडीएम सदर ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed