फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   घर के सामने खेल रही बालिका को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, मौत

घर के सामने खेल रही बालिका को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, मौत

Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
घर के सामने खेल रही बालिका को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा, मौत
अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने शनिवार देर शाम घर के सामने खेल रही एक बालिका को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में बालिका की मौत हो गई। घटना से घरवालों में कोहराम मचा है। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत देहराभारी गांव निवासी रामचंदर की (6) वर्षीय पुत्री अंशिका शनिवार देर शाम घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल अंशिका बेहोश हो गई। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली की फूलमती (62) रविवार सुबह सड़क पार करते वक्त एक जीप ने टक्कर मार दी।। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, आलापुर थाना अंतर्गत आलापुर निवासी रूपनरायन (19) पुत्र अमरनाथ रविवार सुबह बाइक से रामनगर बाजार जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी प्रकार, जैतपुर थाना अंर्गत किशुनीपुर गांव निवासी रामनयन (70) पुत्र राजाराम रविवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत सलारपुर गांव निवासी राजितराम (45) पुत्र बसंतलाल शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, टांडा थाना अंतर्गत बसदहां गांव निवासी गौतम (25) सालिकराम शनिवार देर शाम उस समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से टांडा से घर जा रहा था। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed