फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रक पर गिरा जर्जर हाईटेंशन तार, करंट की चपेट में आने से चालक की मौत

ट्रक पर गिरा जर्जर हाईटेंशन तार, करंट की चपेट में आने से चालक की मौत

Sun, 04 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रक पर गिरा जर्जर हाईटेंशन तार, करंट की चपेट में आने से चालक की मौत
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली में ककरडिला गांव के पास रविवार अपराह्न जर्जर व ढीला हाईटेंशन तार ट्रक पर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आकर ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, ट्रक धू-धू कर जलकर राख हो गया। सूचना पर अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है। उनका आरोप है कि जर्जर तार लंबे समय से ढीला था। लगातार तार की मरम्मत कराए जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन ने इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

एक ट्रक जलालपुर की तरफ से अकबरपुर जा रहा था। ट्रक चालक ने ककरडिला गांव के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा करने लगा। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा ढीला व जर्जर हाईटेंशन तार ट्रक से टकरा गया और टूटकर उस पर गिर पड़ा। इससे ट्रक के पिछले भाग में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन ट्रक में करंट उतरने से वह उससे चिपक गया। इससे उसकी की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद उसका शव ट्रक के नीचे चला गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इर्दगिर्द के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों के साथ ही पुलिस व अग्निशमन दल को जानकारी दी। सूचना पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही सम्मनपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लगभग पूरी तरह ट्रक जलकर राख हो गया। ट्रक में आग लगने से चालक के शव के कमर से नीचे का भाग भी बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने तलाशी ली, तो उसकी जेब में मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान शिवचरण शर्मा (30) पुत्र रामदेव शर्मा निवासी गंगोली हुना हिमांचल प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि ट्रक खाली थी। इस बात की जानकारी का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रक चालक के अलावा कोई और भी शख्स था या नहीं। मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
रविवार को हुई दर्दनाक घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तार लंबे समय से ढीला था। इसके ठीक कराए जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीण राधेश्याम, अमरजीत, सुनील व जगदीश ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते तार ठीक करा दिया गया होता, तो इस घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कराई जा रही जांच
घटना की जानकारी है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में यदि लापरवाही पाई गई तो दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -अरविंद यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed