फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, भेजी गई ट्रॉमा

महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, भेजी गई ट्रॉमा

Sun, 04 Feb 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, भेजी गई ट्रॉमा
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक व एक महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से तबियत खराब हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर थाना अंतर्गत मंगुराडिला निवासिनी (31) वर्षीय महिला की शनिवार मध्यरात्रि के अचानक तबियत खराब हो गई। उसे पेट में तेज दर्द के साथ उल्टी होने लगी। परिवारीजनों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीयस्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार की बजाए और बिगड़ गई। जब उन्हें जानकारी हुई कि उसकी तबियत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई है, तो उसे पहले सीएचसी जलालपुर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई रामनगर निवासी एक युवक की भी विषाक्त पदार्थ खाने से तबियत बिगड़ गई। परिवारीजनों के अनुसार (28) वर्षीय शकील पुत्र मोहम्मद अशरफ की तबियत रविवार भोर में अचानक खराब हो गई। पेट में दर्द व उल्टी के बीच घरवालों को जानकारी हुई कि उसने विषाक्त पदार्थ खा रखा है, तो उसका स्थानीयस्तर पर इलाज कराया। तबियत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed