{"_id":"5a2c21de4f1c1b8e698c0c8c","slug":"15128418306-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव तापने के दौरान झुलसा वृद्ध, टॉमा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलाव तापने के दौरान झुलसा वृद्ध, टॉमा रेफर
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
अलाव तापने के दौरान झुलसा वृद्ध, टॉमा रेफर
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध अलाव, तो एक महिला चूल्हे की चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जहांगीरगंज निवासी मंगरू (64) शुक्रवार देर शाम घर के निकट अलाव के सामने बैठे हुए थे। बताया जाता है कि इसी बीच निकली चिंगारी से उनके कपड़े में आग लग गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें पहले सीएचसी जहांगीरगंज, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर अहिरौली निवासी संगीता (29) पत्नी बृजेश शुक्रवार देर शाम उस समय आग की चपेट में आ गई, जब वह चूल्हे पर खाना बना रही थीं। बताया जाता है चूल्हे से निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई। गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। उसे पहले सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।