फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अलाव की आग से झुलसा वृद्ध, गंभीर

अलाव की आग से झुलसा वृद्ध, गंभीर

Sun, 03 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
अलाव की आग से झुलसा वृद्ध, गंभीर
अलाव की आग से झुलसा वृद्ध, गंभीर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध अलाव से, जबकि एक महिला चूल्हे से निकली चिंगारी की चपेट में आकर झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां वृृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिवारीजनों के अनुसार अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासी जयराम 68 पुत्र राधे शनिवार देर शाम घर के बाहर अलाव के सामने बैठे हुए थे। इसी बीच निकली चिंगारी से उनके कपड़े में आग लग गई। परिवारीजनों व आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उन्हें पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


आलापुर थाना अंतर्गत रामनगर निवासिनी सरिता 25 पत्नी संदीप शनिवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई। पहले तो उसने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed