{"_id":"5a1d963b4f1c1b86698be61a","slug":"151188856420-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों ने की नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज लोभियों ने की नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का केस
जलालपुर। जैतपुर क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में रस्सी से बंधा छत से लटका मिला। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे से लटका दिया।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद ससुरालीजन घर के भाग निकले। यह घटना जैतपुर थानान्तर्गत गौरापरिवारी गांव में हुई। गांव निवासी उमा गौड़ (25) का शव सोमवार शाम घर के कमरे में रस्सी से बंधाछत से लटक रहा था।
सूचना पर आजमगढ़ जनपद के पवई थानान्तर्गत निजामपुर निवासी मृतका के पिता लालबहादुर व अन्य लोग पहुंचे उमा के ससुरालीजन घर से फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पिता लालबहादुर के मुताबिक फरवरी 2016 में उसने उमा का विवाह गौरापरिवारी निवासी रवि के साथ की थी। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। एक माह पहले उमा ने शिकायत भी की थी। सोमवार देर शाम ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली है।
लालबहादुर का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया। एसओ एसएन भगत ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति रवि, सास शांति, ससुर रमेश, चचेरे ससुर सुरेश व एक अन्य के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा गया है।