फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ श्रीराम विवाह महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ श्रीराम विवाह महोत्सव

Sun, 26 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ श्रीराम विवाह महोत्सव
रास्तेभर श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन-अर्चन कर उतारी आरती
विज्ञापन

टांडा (अंबेडकरनगर)। श्रीराम विवाह सेवा समिति मुबारकपुर के तत्वावधान में एक दिन पूर्व श्रीराम विवाह महोत्सव के क्रम में डुहिया गांव स्थित श्रीराम बाग में मेले का आयोजन हुआ। देर शाम श्रद्धापूर्वक श्रीराम बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूर्व निर्धारित मार्गों पर कीर्तन भजन के साथ धार्मिक वातावरण में भ्रमण किया।

श्रीराम बाग डुहिया में परंपरागत मेले के समापन के उपरांत पूरी भव्यता एवं श्रद्धा के साथ निकली श्रीराम बारात राम धुन के साथ पंडित हरिश्चंद्र मिश्र के आवास पर पहुंची। यहां मंत्रोच्चार के बीच पंडित प्रफुल्लचंद्र मिश्र ने भगवान श्रीराम के स्वरूप का पूजन कर आरती की और बारात की अगुवानी की।
विज्ञापन


पूरब चुंगी नाका पर छोटेलाल उर्फ फक्कड़ मद्धेशिया ने भी परंपरा के साथ बारात का स्वागत किया। श्रीराम के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण में कीर्तन भजन के साथ निकली भव्य श्रीराम बारात का लोगों ने अपने-अपने घरों के सामने चौक बनाकर श्रद्धा और उत्साह के साथ आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुबारकपुर बाजार में समाजसेवी अजय सोनी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भगवान श्रीराम के स्वरूप की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन से जुड़े कृष्णगोपाल गुप्त, अखिलेश दुबे, गौतम उपाध्याय, व्यापारी नेता सजनलाल गुप्त, मनोज यादव, श्रवण मोदनवाल आदि की अगुवाई में लोगों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया।

पुलिस चौकी के पास श्रीसुंदरकांड सेवा समिति के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त आदि ने बारात में शामिल लोगों को स्वल्पाहार कराया तो वहीं पंडित इंद्रदेव पाठक ने आरती कर बारात का स्वागत किया।


श्रीराम बारात के साथ निकली शोभायात्रा में भगवान के विभिन्न स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु हर्षित हो उठे। श्रीराम बारात में राजेश सोनी, राममूरत गुप्त, दीपक उपाध्याय, दिनेश सोनी व जितेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed