फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कबड्डी व खो खो में रामनगर के बच्चों ने मारी बाजी

कबड्डी व खो खो में रामनगर के बच्चों ने मारी बाजी

Thu, 26 Oct 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी व खो खो में रामनगर के बच्चों ने मारी बाजी
कबड्डी व खो-खो में रामनगर के बच्चों ने मारी बाजी
विज्ञापन


आलापुर। शिक्षा क्षेत्र रामनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणीराम व एसडीएम राजमुनि यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया।

एसडीएम ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि ऐसे आयोजनों में भाग लेने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जाग्रत होती है। पूर्व विधायक ने बाद में छात्र छात्राओं से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया। कहा कि उन्हें खेल को अपने कैरियर के रूप में भी चुनना चाहिए।
विज्ञापन


सरकार प्रतिभाओं को निखारने के लिए पैसे खर्च कर रही है। ऐसे में जरूरत है कि शिक्षकों के माध्यम से बच्चे इसका लाभ उठाएं, और आगे बढ़ें। कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय बौरांव द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर में बहरामपुर, मसेना मिर्जापुर को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर बालक रेस में मोहम्मद वारिश को प्रथम, शुभम को द्वितीय व शुभम कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में ज्योति प्रथम व काजल द्वितीय स्थान पर रहीं।

200 मीटर की दौड़ में भी ज्योति ने प्रथम स्थान की बाजी मारी, जबकि नंदिनी व संध्या को दूसरा व तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर बालक में वारिस पहले, देवानंद दूसरे व मोनू तीसरे स्थान पर रहे। विशिष्ट अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी सुनील यादव ने भी छात्र छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी।


संचालन सहायक ब्लॉक समन्वयक बलराम यादव ने किया। प्रतियोगिता में केवटाही, बनहवां, विमावल, शाहपुर औरांव, आरिबपुर सारी, रामनगर सहित अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर टीएन राना, ओमप्रकाश जायसवाल, बृजेश श्रीवास्तव, अनूप शुक्ल, शिप्रा सिंह, रंजना, नीलम यादव, कमलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed